उत्तरप्रदेश

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री, वरिष्ठ व प्रखर राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व. मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, 10 बार विधायक एवं 07 बार संसद सदस्य के रूप में प्रदेश एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सूर्य प्रताप शाही ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान उनके परिवारीजनों और समर्थकों को इस दुरूख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Chauri Chaura Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button