Tuesday, May 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत नेपाल मैत्री पर्या गोष्ठी का समापन

गोरखपुर। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश सरकार एवं बर्द घाट प्रज्ञा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित  त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति तथा पर्यटन उत्सव एवं पर्याकाव्य गोष्ठी में ” गोरखपुर से डॉ.नंदलाल त्रिपाठी (विशिष्ट अतिथि) , डॉ सरिता सिंह अरुण श्रीवास्तव, दिनेश गोरखपुरी , अनामिका शर्मा किए गए सम्मानित.. लुंबिनी प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्कृति तथा पर्यटन उत्सव के समापन अवसर पर भारत एवं नेपाल के विभिन्न भागों से आए हुए साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसमें भारत के सिक्किम ,नोएडा ,दिल्ली ,गोरखपुर ,कश्मीर तथा नेपाल के नवल परासी ,लुंबिनी ,काठमांडू, पोखरा आदि विभिन्न स्थानों के आए हुए अतिथियों को मुख्य अतिथि देवकरण प्रसाद कलवार, लुंबिनी प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा बर्दघाट नगर पालिका परिषद के मेयर शम्भूलाल श्रेष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वहां के मेयर अतिथियों ने भारत एवं नेपाल के मैत्री संबंध को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्यक्रम को पर्यावरण सुरक्षा और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
कवयित्री  डॉ सरिता सिंह ने अपनी रचना पाठ के माध्यम से अनावश्यक पेड़ों के कटाव पर अपनी संवेदना व्यक्तकी…. ” कांटों भरा ये शजर हो गया है बड़ा मतलबी यह शहर हो गया है, घुली है मिलावट हवाओं में इतनी जहां तक नजर है जहर हो गया है”
लखनऊ विश्वविद्यालय से प्रबंधन की पढ़ाई कर चुकी सरिता सिंह ने कहा कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट का फार्मूला कर सकेगा पर्यावरण का संरक्षण नेपाल सिक्किम गाजियाबाद नोएडा दिल्ली उन्नाव लखनऊ गोरखपुर से आए साहित्यकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। डॉक्टर घनश्याम न्योपानै कुलपति बर्दघाट प्रज्ञा प्रतिष्ठान ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Universal Reporter

Popular Articles